फोटो जर्नलिस्ट सुजीत के पिता का निधन

0
339

बक्सर खबर। डुमरांव के फोटो जर्नलिस्ट सुजीत कुमार के पिता राजगृही सिंह का निधन हो गया है। वे अस्सी वर्ष के थे। पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। आज रविवार को उन्हें अपने पैतृक गांव नंदन में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद वाकये पर बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक राम एकबाल ठाकुर, बबलू उपाध्याय व संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय समेत

सभी सदस्यों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। डुमरांव पत्रकार साथी अरविंद चौबे ने बताया राजगृही सिंह के तीन पुत्रों में फोटो ग्राफर सुजीत सबसे छोटे हैं। उनकी दो बहने भी हैं। सूचना के अनुसार उनके पिता का दाह संस्कार सोमवार को होगा। उनके एक पुत्र दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here