400 युवाओं ने ली अग्निवीर योजना की जानकारी

0
90

इंटरैक्टिव व्याख्यान में वायु सेना के अधिकारियों ने कैरियर अवसर, चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण व्यवस्था की दी विस्तृत जानकारी                                 बक्सर खबर। स्थानीय आईटीआई में मंगलवार को भारतीय वायु सेना में कैरियर के अवसरों और अग्निवीर योजना विषय पर विशेष इंटरैक्टिव व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षणार्थियों को सेना में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। व्याख्यान में जूनियर वारंट ऑफिसर एके शर्मा, सार्जेंट एके सिंह, सार्जेंट जीएस नेगी तथा कॉर्पोरल अशोक साहू शामिल हुए। अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, अग्निवीर योजना, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रशिक्षण व्यवस्था और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में करीब 400 प्रशिक्षणार्थियों एवं अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना युवाओं को देश सेवा के साथ बेहतर कैरियर का अवसर भी प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई के प्राचार्य ने वायु सेना के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के मार्गदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here