मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी तेज

0
7

20 जून को पार्टी कार्यालय में होगा विकसित भारत सम्मेलन                                                       बक्सर खबर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत 20 जून को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में विकसित भारत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया।

बैठक में 10 जून से 20 जून तक चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा 20 जून के सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में पुनीत सिंह, निर्भय राय, चुन्नु सिंह, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, संध्या पांडेय, भुटेली तिवारी, रमेश गुप्ता, अरविंद पासवान, दीपक पांडेय, राजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, तेज प्रताप छोटे, सुनील सिंह, बलिराम पांडे, सुखदेव राय, सुनील कुमार सिंह, आशानंद सिंह, हेमंत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here