गांव की समस्या : कच्ची सड़क और बारिश का पानी

1
1006

-प्रत्येक वर्ष लोग उठाते हैं आवाज
बक्सर खबर। कैथी पंचायत का धरौली गांव। यहां तक पहुंचने वाली सड़क मिट्टी से बनी है। नतीजा बारिश हुई तो फिर क्या कहने। हर गांव में ट्रैक्टर हैं और युवाओं के पास बाइक। एक को मिट्टी से प्यार है, दूसरे को उसका डर। एक ही बारिश में पूरी सड़क कट्-छट तक तैयार हो जाती है। फिर बाइक वालों की शामत आ जाती है। यह नजारा ऐसे ही समय का है। पाठक मनोज सिंह यादव का कहना है। बारिश के कारण यहां के लोगों का बुरा हाल है। सरकार का ध्यान नहीं है। पूछने के क्रम में पता चला यह सड़क दो पंचायतों की सीमा में आती है।

वैसे धरौली गांव तक जाने के लिए दूसरी मुख्य सड़क रघुनाथपुर पथ से जुड़ी है। लेकिन, गांव के लोगों ने एक दूसरा रास्ता बना लिया है। जो सीधे डुमरांव प्रखंड की सीमा से जुड़ जाता है। लेकिन, आधा रास्ता कैथी और शेष सोवा पंचायत में आता है। कैथी वालों ने आधे पर ईट सोलिंग करा दी है। लेकिन, सेवा पंचायत को इससे कोई लाभ नहीं। सो यह लटकी हुई है। शॉट-कट के इस जमाने में लोग परेशान हैं। उन्हें डुमरांव जाने के लिए बीस किलोमीटर का चक्कर लगाना होता है। जबकि इस पथ के कारण वे सात-आठ किलोमीटर में ही टुडीगंज स्टेशन और डुमरांव पहुंच जाते हैं।

1 COMMENT

  1. Yahi haal Nadaon Panditpur ka hai. Main nahar see panch mukhi shivji hotel hue gain. Ki taraf Jane walla road.hard sadly manrega ka lakho rupay ka kharch hona. Lekin pakka raod na banana puchne par pata chalata hai do panchayat keep bitch ka mama hai.mahdah aur nadaon.lekin.eta soling ka paisa sayaad. Do tin salad paisa le liya gaya hai.par kuch nahi hua hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here