विजय वर्मा की हत्या में अब तक पुलिस खाली हाथ, चार हैं घटना के राजदार

0
2745

बक्सर खबर। वार्ड पार्षद विजय वर्मा की हत्या का राज अभी पहेली बना हुआ है। पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उसके पास जवाब नहीं कि विजय वर्मा को किसने और क्यूं मारा। आज बुधवार को घटना के तीन दिन बाद सदर डीएसपी सतीश कुमार से पूछा गया। क्या पुलिस को कुछ सुराग मिले? उनका कहना था किसी नजदीक के जानने वाले ने ऐसा किया है। घर से बुलाकर उन्हें मारा गया। कितने लोगों ने ऐसा किया, कहां के थे और जानकारी मिली?

उनका जवाब था आस-पास के सीसीटीवी के वीडियो देखे गए हैं। वहां चार लोग मौजूद थे। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल की रौशनी के सहारे हत्या की गई। किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इन जवाबों के बीच यह भी पता चला कि पुलिस दो दिशा में जांच कर रही है। वे कोर्ट गवाही देने गए थे। या किसी से रुपये के लेनदेन का मामला था। बहरहाल पुलिस का जवाब जो हो। जांच का यह तरीका लोगों का विश्वास जितने वाला नहीं है। हर बार की तरह लोग यही मान रहे हैं। यहां की पुलिस कहानी बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here