बाहर निकलते समय करें मास्क का प्रयोग

0
221

-प्रशासन का रोको टोको अभियान तेज
बक्सर खबर। घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का प्रयोग अवश्य करें। क्योंकि कई प्रदेशों में कोरोना का प्रभाव बढऩे लगा है। चिकित्सकों का मानना है। ठंड के मौसम में इसका प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में स्वयं को सुरक्षित रखने का हर संभव इंतजाम आप जरुर करें। ऐसा नहीं की सिर्फ प्रशासनिक चेतावनी के कारण ही आप मजबूरन नियमों का पालन करें।

वैसे अपने जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर रोको टोको अभियान प्रारंभ किया गया है। बुधवार को पूरे जिले में ऐसा किया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी लोगों को जागरुक करते दिखे। कुछ जगह पर लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन का यह अभियान सात नवम्बर तक चलना है। ऐसे में यात्री वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि बगैर मास्क के यात्रियों को गाड़ी में बैठाना मना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here