‌‌‌दुर्घटना में मौत के बाद नावानगर में बवाल, थानेदार सस्पेंड

0
2030

बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में आज बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। घटना नावानगर बाजार से सटे सहारा इंडिया बैंक के पास हुई। घायल युवक युवक चन्द्रेश्वर सिंह (30) पुत्र छोटे सिंह को नावानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ जिस ट्रक के धक्के से वह घायल हुआ था। उसे नावानगर पुलिस ने एक घंटे बाद छोड़ दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

साढ़े छह घंटे तक लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। उनका आरोप था, मामूली मारपीट में पुलिस किसी को नहीं छोड़ती। यहां दुर्घटना के मामले में ट्रक कैसे छूट गया। बवाल को शांत कराने के लिए डुमरांव एसडीओ हरेन्द्र राम और डीएसपी केके सिंह को वहां जाना पड़ा। लोग थानेदार पर भ्रष्टाचार का अरोप लगा उसे हटाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में बात करने पर पुलिस कप्तान यू एन वर्मा ने कहा थानाध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड कर दिया गया है।
पत्नी को अस्पताल से घर ले जा रहा था युवक
बक्सर खबर। दुर्घटना के बारे में हुई पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि युवक चन्द्रेश्वर सिंह रुपसागर का रहने वाला था। पत्नी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बंध्याकरण कराने आया था। उसे सुबह आटो से घर भेजा। स्वयं बाइक से पीछे-पीछे जा रहा था। इसी बीच बिक्रमगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पहले उसे नावानगर अस्पताल ले जाया गया। वहां से वाराणसी रेफर हुआ। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उसके परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध करायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here