हैदराबाद से दो युवक पहुंचे अपने गांव

0
2196

-लोगों ने कहा नहीं गए क्वॉरंटाइन सेंटर
बक्सर खबर। दो युवक हैदराबाद से आए हैं। वे राजपुर थाना के संगरांव गांव पहुंच गए हैं। उनकी वजह से कई लोग दहशत में हैं। इन युवकों को क्वॉरंटाइन क्यूं नहीं किया गया। इसकी चर्चा गांव में हो रही है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया यह दोनों रविवार को ही अपने गांव पहुंचे हैं। बातचीत के क्रम में पता चला। दोनों ट्रेन से हैदराबाद से गया पहुंचे। वहां से बस द्वारा इन्हें बक्सर पहुंचाया गया।

इन्हें अपने प्रखंड के क्वॉरंटाइन केन्द्र भेजा गया था। लेकिन, कैसे वे गांव पहुंच गए। यह जानकारी लोगों को नहीं है। इनके नाम राजकुमार यादव पुत्र रामाकांत यादव व धनजी पांडेय पुत्र मोहन पांडेय बताया जा रहा है। प्रशासन से लोगों ने इन पर नजर रखने का आग्रह किया है। ग्रामीणों की माने तो इन्होंने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन भी नहीं किया। गांव में इधर-उधर घूम रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में डर का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here