‌‌‌बिहार भाजपा में बक्सर के दो युवा नेता बने प्रदेश अध्यक्ष

0
1319

-स्थानीय युवाओं ने दी बधाई, युवाओं का बढ़ा कद
बक्सर खबर। बिहार भाजपा की प्रदेश व मंच मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी हो गई है। फिलहाल दो नाम ऐसे आए हैं। जिनसे बिहार भाजपा में बक्सर का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। पार्टी द्वारी जारी सूची में ओम प्रकाश भुवन को पंचायती राज का प्रदेश संयोजक सह अध्यक्ष एवं दुर्गेश सिंह को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज जारी हुई सूची में इन दोनों युवाओं का नाम शामिल है।

संयोग से यह दोनों डुमरांव के रहने वाले हैं। ओम प्रकाश भुवन पहले भी पंचायती राज का प्रदेश संयोजक सह अध्यक्ष बनाया गया था। एक बार फिर पार्टी ने इसकी जिम्मेवारी उनके उपर सौंपी है। इससे पहले भुवन युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे विद्यार्थी परिषद के भी संगठन में रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ दुर्गेश भी विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। पिछली कमेटी में भी वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इस बार उन्हें और बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। आज दुर्गेश पहुंचे तो यहां के युवाओं ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। मौके पर उनको बधाई देने वालो में अनुराग श्रीवास्तव, निक्कू तिवारी, अभिषेक पाठक, धनजी सिंह, विकास, प्रविव, सन्नी सिंह, शेखर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here