‌‌‌ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

0
2528

बक्सर खबर। आज सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना साढ़े पांच बजे के लगभग धरौली हाल्ट पर हुई। दोनों किशोर धरौली गांव के निवासी थे। वे मोकामा सटल सवारी गाड़ी से आरा जाने वाले थे। सुबह ही घर से निकले थे। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रमेश यादव पुत्र रविन्द्र यादव व संदीप यादव पुत्र अयोध्या यादव की मौत हुई है। यह दोनों इंटर के छात्र थे। आरा में रहकर ही पढ़ाई करते थे।

होली में वहां से अपने गांव आए। यहां से लौटने के क्रम में सह हादसा हुआ। उन्हें डाउन लाइन पर ट्रेन पकड़नी थी। अप लाइन की तरफ खड़े थे। तभी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी और दोनों उसकी जद में आ गए। धरौली हाल्ट रघुनाथपुर और टुडिगंज स्टेशन के मध्य स्थित है। घटना की खबर लगते ही चारों तरफ कोहराम मच गया। परिवार के लोग भागे-भागे पहुंचे। रेल पुलिस भी वहां पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here