डूबने के कारण दो किशोरों की मौत

0
775

-दोनों घटनाएं बुधवार की, आज सामने आई घटनाएं
बक्सर खबर। नदी और गड्ढ़े में डूब जाने के कारण दो किशोरों की मौत हो गई। यह घटनाएं बुधवार की हैं। पहली घटना नावानगर थाना के गुंजा डिहरी गांव में हुई। जहां पन्द्रह वर्ष का बच्चा शैलेश कुमार अपने पिता के लिए भोजन लेकर गया था। कामेश्वर पासी को भोजन देकर वह पास में स्थित काव नदी में नहाने गया। जहां उसके साथ अनहोनी हो गई। बच्चा डूब गया, जब इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। लेकिन, होनी अपना खेल कर चुकी थी।

वहीं दूसरी घटना कोरानसराय थाना के कोपवां गांव में हुई। वहां गुड्डू राम (17) चाट में डूब गया। घटना बुधवार शाम की है। बच्चे के पिता टुनटुन राम का पहले ही स्वर्गवास हो गया था। जब गुड्डू देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। लेकिन, किसी को कुछ पता नहीं चला। आज गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने कोपवां-मठिला मार्ग के किनारे चाट में उसका शव देखा। जब ग्रामीणों को यह पता चला तो इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी गई। लोगों ने कहा, संभवत: वह शाम में शौच के लिए उधर गया होगा। जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here