छुरेबाजी की घटना में दो घायल

0
731

-नया भोजपुर की वारदात, अस्पताल में दाखिल
बक्सर खबर। नया भोजपुर के दो लोग चाकू लगने से घायल हो गए हैं। घटना सोमवार को नवरत्न गढ़ किले के पास हुई। सूचना के अनुसार मुन्ना तुरहा को राज खान ने चाकू मार दिया। वहीं उसके चाचा चंद्रदीप तुरहा का कहना है। मैं बीच-बचाव करने गया था। उसने मेरे उपर भी चाकू से वार दिया। दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मुन्ना तुरहा का जख्म गहरा है। उसे पीठ में गहरी चोट आई है। नया भोजपुर ओपी के अनुसार राज खान फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों की माने तो हमलावर और गंभीर रुप से घायल व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इतने में उसने कमर में छीपाकर रखा चाकू निकाला और उसके उपर वार कर दिया। मौका देख वहां से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here