जहरीली शराब पीने से  दो की मौत, दो की हालत चिंताजनक

0
1086

रिश्तेदार के यहां आए तीन लोग हुए शिकार, पुलिस ने कहा हमारे यहां के नहीं हैं लोग
बक्सर खबर। जहरीली शराब पीने से दो 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि अभी तक जहरीली शराब से हुई मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ददुरा गांव की है। होली की रात 19 मार्च को घुरहू राम के घर कैमूर जिला के मुखरांव  गांव से तीन लोग आए थे। जिनमें हरेंद्र राम पुत्र हरिचरण राम, भरत राम पुत्र दाल चंद राम दोनों निवासी मुखरांव, जिला कैमूर की मृत्यु हो चुकी है।

हालांकि मौत कैमूर जिला के मोहनिया में उपचार के दौरान हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा है। क्योंकि 19 मार्च की रात जब इनकी तबीयत खराब हुई तो तीनों को आनन-फानन में मोहनिया ले जाया गया। जहां हरेंद्र राम और भरत ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य युवक जिसका नाम ऋषि राम पुत्र सुदर्शन राम बताया जा रहा है। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यह तीनों युवक अपने रिश्तेदार घुरहू राम के यहां राजपुर थाना क्षेत्र के ददुरा गांव आए थे। सूचना के अनुसार घुरहू राम की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।

पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा  कि घटना हमारे इलाके की नहीं है। एक व्यक्ति जो हमारे जिला अंतर्गत ददुरा गांव का रहने वाला है। उसका उपचार चल रहा है, वह खतरे से बाहर है। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मुखरांव के रहने वाले हरेंद्र राम की बहन ददुरा गांव में है। वह ऑटो रिक्शा चलाता है, उसी रिक्शे पर सवार होकर हरेंद्र अपने दो दोस्तों भरत एवं ऋषि के साथ ददुरा गांव आया था। संभवत यही शराब पार्टी हुई थी। स्वास्थ्य खराब होने के बाद रातों-रात सभी को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से हरेंद्र और भरत ग्राम मुखरांव,थाना कुछिला, जिला कैमूर की मृत्यु हो गई है। जबकि ऋषि राम का इलाज मोहनिया में ही चल रहा है। जबकि घुरहू राम ग्राम ददुरा का इलाज कहां चल रहा है। इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here