‌‌‌कुएं में मिले दो शव, एक अधेड़ दूसरा युवक

0
657

बक्सर खबर। कुएं से पुलिस ने दो लोगों के शव बरामद किए हैं। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। सूचना के अनुसार पहली घटना नावानगर थाना के किरनी गांव की है। स्थानीय लोगों को पुलिस को सूचना दी। पहले चौकीदार फिर थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव बाहर निकाला गया तो पहचान हो गई। मृत युवक किरनी गांव का ही निवासी था। अनिल राम (32) पुत्र निर्मल राम। सूचना पाते ही उसके पिता भी पहुंचे। उन्होंने बताया पिछले तीन-चार दिनों से उसका पता नहीं था। हम लोग समझ रहे थे, कहीं कमाने गया है। शव सड़क चुका था। पूछने पर नावानगर पुलिस ने बताया ग्रामीणों के अनुसार मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

दूसरी घटना इटाढ़ी थाना के मनोहपुर गांव की है। इस गांव के अधेड़ व्यक्ति जनार्दन उपाध्याय का शव गांव से दूर नारायणपुर के पास कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। पूछने पर इटाढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया दो दिन पहले वे सिकरौल गांव गए थे। लौटने के दौरान रास्ते से लगे कुएं में संभवत: गीर गए हों। परिजनों ने हत्या की संभावना नहीं जताई है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here