तिलक चढ़ाने आए लड़की के भाई की मझरियां में हत्या

0
4162

-मामूली विवाद में गांव के मनबढ़ युवकों ने मचाया तांडव
बक्सर खबर। मझरियां गांव में बुधवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने दूसरे गांव से आए लोगों पर हमला कर दिया। उनके द्वारा चलाई गयी गोली से धनंजय कुमार (18) पुत्र महेन्द्र खरवार की मौत हो गई। दो युवक चाकू लगने से घायल हो गए। जिनके नाम मनीष राम ग्राम रेडिया, थाना करहगर, कन्हैया राम (कैमरा मैन) हैं। दोनों रोहतास के ही रहने वाले हैं।

घटना उस वक्त हुई। जब तिलक चढ़ाने वाले लोग अपने गांव लौटने लगे। ग्रामीणों के अनुसार रोहतास जिला के थाना कोचस, ग्राम बहरौती कला से तिलक चढ़ाने महेन्द्र का परिवार मझरियां गांव आया था। गांव में आने के दौरान बारातियों की कार किसी बाइक से सट गई। वहीं पर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने विवाद को शांत करा दिया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक

कुछ घंटे बाद जब बाराती वापस जाने को हुए।  तभी दस-बारह की संख्या में युवक वहां आ धमके। मारपीट शुरू कर दी। उनके द्वारा चलाई गयी गोली से लड़की के भाई धनंजय की मौत हो गई। अन्य दो युवक जो घायल थे। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। हमला करने वाले कौन थे। औद्योगिक थाने की पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। ग्रामीणों ने बताया उन लोगों ने बारात में आई दो कारों को भी नुकसान पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here