राजद नेता संतोष भारती के बेटे की हत्या

0
3923

सर में मारी है गोली, सारीमपुर में मिला शव
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के बड़की सारीमपुर गांव के समीप युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना के अनुसार उसका नाम चंदन भारती है। जो राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती का पुत्र था। आज गुरुवार की सुबह लोगों ने उसका शव गांव के समीप सोनार के बगीचा में देखा।

-मौके पर पड़ा युवक का शव

संबंधित थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। युवक के सर में गोली मारी गई थी। पास से एक पिस्तौल का खोखा भी बरामद हुआ। कुछ घंटे तक तो उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक कौन है कहां से आया है। पुलिस शव को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई।

-खोखा बरामद करती पुलिस

इसी बीच किसी ने सूचना दी। वह युवक राजद नेता संतोष भारती का पुत्र है। जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। उसे किसने और क्यूं मारा। इसका जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। साथ ही इस हत्या के बाद शहर में राजद का विरोध प्रदर्शन भी स्वाभाविक है। जिसको लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here