सरेंजा गांव की गोलीबारी में दो गिरफ्तार

0
1894

-आरोपी के घर से दो नाली बंदूक जब्त
बक्सर खबर। राजपुर थाना के सरेंजा गांव में रविवार को भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें बृजमोहन राय घायल हुए थे। घटना के कुछ घंटे बाद गांव में गोलीबारी भी हुई। इस विवाद में घायल बृजमोहन को उपचार के लिए बक्सर से वाराणसी भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिनमें राधा मोहन राय और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इन लोगों के उपर ही मारपीट का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार बृजमोहन राय के पुत्र सौरभ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दस से ज्यादा लोग नामजद किए गए हैं। पूछने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अजय राय के घर से एक दो नाली बंदूक भी जब्त की गई है। उसका लाइसेंस वैध है या नहीं उसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here