पिस्तौल की नोक पर ढ़ाई लाख की लूट

0
1339

-घर लौट से रहे सीएसपी संचालक के साथ हुई घटना
बक्सर खबर। बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले कर्मी से अपराधियों ने हथियार के बल पर ढ़ाई लाख रुपये लूट लिए। घटना शनिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग हुई। लूट का शिकार हुए मृत्युंजय प्रसाद के अनुसार वे कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव में बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाते हैं। चार बजे के लगभग अपना केन्द्र बंद कर बाइक से अपने गांव नचाप के लिए चले।

सोवा-बेलहरी मार्ग पर बेलहरी गांव समीप तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक और बैग छीन लिया। जिसमें ढ़ाई लाख रुपय, लैपटाप रखा था। साथ ही उनका पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसकी सूचना उन्होंने कृष्णाब्रह्म थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है। उसका कहना है घटना मुरार थाने की सीमा में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here