सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

0
136

-परिवहन पदाधिकारी ने किया शुभारंभ
बक्सर खबर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले अभियान में लोगों को जागरुक करने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास हो रहे हैं। शुक्रवार को इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार स्वयं रक्तदान कर इसका शुभारंभ किया।

रक्तदान करते परिवहन अधिकारी मनोज कुमार

उनके साथ दीपक कुमार हरिकिशुनपुर, हरिओम चौबे, रवि पाठक, सुधीर कुमार चौबे, गौरव चौबे, अरविंद कुमार केशरी, संजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार चौधरी, सुनील कुमार मानसिंहका, जितेन्द्र कुमार लाल, मुकेश कुमार, ब्रिजेश कुमार, युगल किशोर, विजय कुमार प्रसाद आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग के प्रधान सहायक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन क्विज प्रतियोगिता होती है। उसमें अच्छे अंक लाने वालों प्रथम और द्वितीय विजेता को पुरस्कार स्वरुप हेलमेट दिया जाता है। शुक्रवार के विजेता रहे रोशन कुमार चीनी मिल, राजीव कुमार सिंह मालवीय नगर धोबी घाट। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here