ट्रक ने मां को कुचला, एक वर्ष की बेटी घायल

0
2664

-चालक को भी आई है चोट, ट्रक जब्त
बक्सर खबर। अपनी एक वर्ष की बीमार बेटी का उपचार कराने मां सिकरौल के बड़का गांव गई थी। लौटने के दौरान उनकी बाइक इटाढ़ी थाना के नारायणपुर पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पीछे से आ रहा ट्रक सोनी देवी (26) के उपर से गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं विपरीत दिशा में गिरे बच्ची का चाचा छठू चौधरी व मासूम दुर्गा कुमारी को भी चोटें आई हैं। यह सभी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरियां गांव के निवासी हैं। वहीं से बाइक द्वारा आज बुधवार की दोपहर बच्ची को दोनों लोग बड़कागांव ले गए थे। अपराह्न 5:30 के लगभग लौटने के दौरान यह दुर्घटना हो गई। इसका घटना में इतना दर्द छिपा हुआ है। जिसे लिखना मुश्किल है। आस-पास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here