‌‌‌ट्रेड यूनियनों ने दिखाया सरकार को लाल झंड़ा

0
140

बक्सर खबर। सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। विभिन्न मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उनका कहना था सरकारी कंपनियों को बेचना बंद करो। रेल जैसे सरकारी प्राधिकरण का निजी कारण हो रहा हो रहा है। यह कहां तक जायज है।

इसके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भाकपा, माले, सीपीआई व बैंक कर्मियों के संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं वाम दलों ने सीएए और एनआरसी आदि का विरोध भी किया। प्रदर्शन के दौरान बैंक व डाकघर के कर्मचारी यूनियन ने भी प्रदर्शन किया। रालोसपा के लोग भी इसमें शामिल दिखे। वाम दलों के प्रदर्शन में पूर्व सांसद तेजनरायण सिंह, सीपीएम के जिला सचिव भगवती प्रसाद, नागेन्द्र मोहन सिंह, प्रदीप सरण, सुदर्शन शर्मा, पारस राय, जितेन्द्र प्रसाद आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here