गुटका नहीं खिलाया तो ट्रैक्टर से मार दी टक्कर

0
1138

-सदर अस्पताल में चल रहा है घायल का उपचार
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के कृतपुरा गांव के समीप शुक्रवार को अजीब वाकया हुआ। ट्रैक्टर चालक ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। घायल साजन राम का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। वह पुलियां गांव का रहने वाला है। उसके द्वारा दी गई सूचना पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां घायल ने मीडिया को लोगों को बताया। वह ईट चिमनी पर काम करता है।

वहीं का एक ट्रैक्टर चालक था। जिसने मुझसे गुटका खिलाने को कहा। मैंने कहा, तुम भी कमाते हो, खरीद लो। इससे वह नाराज हो गया। कहा तुमको बताउंगा। हम लोग सीमेंट दुकान के पास रुके। जहां उसने मुझे धक्का मार दिया। फिर गाड़ी लेकर भाग गया। हालांकि उसने ट्रैक्टर चालक का नाम पता नहीं बताया। वहीं चिकित्सकों ने बताया, वह खतरे से बाहर है। उसके सर में चोट है। इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here