ट्रैक्टर ने मारी ऑटो को टक्कर, तीन यात्री घायल

0
458

-चौसा-राजपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। चौसा-राजपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर की चपेट में ऑटो रिक्शा आ गया। दुर्घटना राजपुर थाने के यदपुरवा-सरेंजा के बीच हुई। ट्रैक्टर चालक अपना वाहन बैक कर रहा था। उसने ध्यान नहीं दिया। पीछे से सवारी लेकर ऑटो चला आ रहा था। बस क्या था, ठोक दिया। यात्री समेत ऑटो पलट गया। लोग चिल्लाने लगे, आस-पास के लोग नजारा देख दौड़े। लेकिन, तब तक ऑटो रिक्शा का हुलिया बदल गया था। उसमें सवार एक महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आनन-फानन में इलाज हेतु सभी घायलों को चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहा दो की हालत गम्भीर होने पर सदर असप्ताल रेफऱ किया गया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार दुर्घटना दिन के 11:30 बजे हुई। उसमें कुल छ लोग सवार थे। जो राजपुर के भिन्न-भिन्न गांव के रहने वाले थे। जो लोग घायल हुए थे। उनमें यूपी के जमानिया निवासी राकेश कुमार गुप्ता 50 वर्ष, सरेंजा निवासी 60 वर्ष भोला चौहान व यूपी दिलदार नगर थाना क्षेत्र के बभनौलिया निवासी अवधेश राय की पत्नी मंगरी देवी 35 वर्ष, शामिल हैं। सूत्रों ने बताया ऑटो चालक ठीक है। वहीं ट्रैक्टर चालक वहां से वाहन समेत भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here