दिल्ली से गांव आए थे तीन युवक, दो छोड़ गए दुनिया

0
2628

बक्सर खबर। दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करने वाले तीन युवक अपने गांव आए थे। वह भी महज 10-15 दिन पहले। तीनों साथी एक बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। लेकिन, लौटने के दौरान ऐसी दुर्घटना हुई कि एकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दो साथी घायल हुए। एक तो उपचार के बाद घर लौट आया। लेकिन, एक वाराणसी रेफर हो गया। वहां चार दिनों तक उपचार चला। लेकिन, अंतत: उसने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव के युवकों के साथ हुआ है। इस दुर्घटना में घायल 21 वर्षीय युवक सुहैल शाह ने भी वाराणसी में दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

16 जनवरी को एक ही परिवार के तीन चचेरे भाई रोहतास जिला के कुदरा थाना अंतर्गत सोनबर्षा गांव से वापस लौटने रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूपीबांध गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अकबर उसी दिन काल के गाल में समा गया। वही गंभीर रूप से घायल सुहेल साह का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर मे चल रहा था। रविवार की रात उसने भी अंतिम सास ले ली । मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक युवक की मां समसूल खातून का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:30बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में उसे मिट्टी दी गयी।
एक साल पहले ही हुई थी
बक्सर खबर। मीर बिस्मिल्लाह के मुताबिक दर्दनाक हादसे के शिकार हुए सुहैल की शादी एक साल पहले ही हुई थी। गोद में एक बच्ची भी है। अगर हेलमेट रहता तो जान बच सकती थी। लेकिन गंभीर चोट लगने से दोनों युवकों की जान चली गयी। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत ने गाँव के माहौल को गमगीन बना दिया है। चारों तरफ मायूसी छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here