‌‌‌मनी कलेक्शन कर्मी से पौने तीन लाख की लूट

0
1196

बक्सर खबर। स्टेशन रोड में बसांव मठिया के पास अपराधियों नें मनी कलेक्शन एजेंट से 2 लाख 59 हजार रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार को दोपहर 1:10 के लगभग हुई। उक्त कर्मी नगर भवन के सामने स्थित चोल मंडल एस्योंरेंश कंपनी के दफ्तर से रुपये लेकर माडल थाना की तरफ जा रहा था। वह ई रिक्शा में सवार था। बसाव मठिया तालाब के पास अपराधियों ने उसे रोक लिया। अपाचे पर तीन लोग सवार थे।

उनमें से दो ने जबरन उससे रुपये ले लिए। फिर ज्योति लाइब्रेरी वाली गली में भाग गए। पीड़ित राजेश कुमार नगर थाने पहुंचा। वह शहर के गजाधरगंज का निवासी है। दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक पुलिस ने उसके बयान को बार-बार दुहरवाया। लूट की वारदात को अंजाम देने वालों का तो पता नहीं चला। लेकिन, उसका इतना एक्सरे हुआ कि वह समझ गया। पुलिस क्या चीज है। जिस समय वारदात हुई। नगर थाने की पुरी टीम कन्हैया कुमार को सुरक्षा देने में व्यस्त थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here