‌‌‌सेना के जवान की ड्यूटी पर मौत

0
2945

बक्सर खबर। आसाम में ड्यूटी बजा रहे सेना के जवान रामाकांत यादव की मृत्यु हो गई है। सूचना के अनुसार 14 फरवरी को उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ। अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उसके रिश्ते के भाई सचिन यदुवंशी ने बताया कि रामाकांत यादव सिकरौल थाना के दिवान के बड़का गांव निवासी थे। उनके पिता स्व केदार यादव भी सेना में थे। भाई सत्येन्द्र यादव भी सेवानिवृत जवान हैं। दिवंगत हुए रामाकांत को एक पुत्र व पुत्री है। उनको जानने वालों ने संवेदना प्रकट की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here