बेटी की शादी से पहले ही चोर ले भागे आठ लाख का सामान

0
637

बक्सर खबर। घर वाले बेटी की शादी करने के इंतजाम में लगे थे। गहने, कपड़े, नकद सब जुटाया जा रहा था। ऐसे में शनिवार की रात चोर घर में दाखिल हो गए। लोग सो रहे थे। किसी को कुछ पता नहीं चला। चोर डेढ़ लाख रुपये नकद समेत साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण और कपड़े उठा ले गए। आज रविवार की सुबह जब उनको इसकी भनक लगी तो पूरा परिवार सदमें में चला गया। गांव वालों ने भी सूना तो दंग रह गए। घटना सिमरी थाना के दुरासन गांव की है। सेवानिवृत फौजी श्रीकांत राय के घर यह वाकया हुआ है।

पीडि़त परिवार के अनुसार लगभग आठ लाख रुपये का सामान चोर ले गए हैं। वे पेड़ के सहारे घर में पीछे से दाखिल हुए। जिस कमरे में सारा सामान रखा था। उसमें ताला लगा था। परिवार के लोग आस-पास के कमरों में सो रहे थे। लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। इसकी शिकायत सिमरी थाने में आज रविवार को दर्ज कराई गयी। ग्रामीणों ने बताया दस दिन बाद 19 फरवरी को तिलक चढ़ाने जाना था। 22 को शादी निर्धारित थी। लेकिन, किसी को क्या पता था। ऐसा वाकया हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here