‌‌‌प्रभावित किसानों की उपेक्षा कर रहे हैं थर्मल पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी

0
1160

बक्सर खबर। चौसा में बन रहे थर्मल पावर के अधिकारी प्रभावित किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने दो दिन पहले इसकी लिखित शिकायत प्रोजेक्ट डायरेक्टर इलेक्ट्रीसीटी आर के बंसल से की। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के एचआर हेड  व प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील महतो मनमानी कर रहे हैं। यहां मिट्टी वर्क, ट्रैक्टर व जेसीबी आदि लगाने जैसा कार्य किसान करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें इसके बदले परेशान किया जा रहा है। अधिकारी मदद नहीं कर रहे।

जबकि एलएनटी कंपनी किसानों का दोहन कर रही है। इसमें सर्वाधिक मनमानी प्रोजेक्ट मैनेजर महतो की है। हमारी मांग अगर नहीं मानी गई तो हम आगे भी प्रदर्शन करेंगे। बदाव बनाने पर काम दिया भी जाता है तो इतनी कम दर पर कि किसान स्वयं उससे अलग हो जाए। जबकि एलएनटी स्वयं उंचे दर पर काम कर रही है। जिन किसानों ने प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमि दी है। कंपनी को उनकी मदद करनी चाहिए। यह शिकायत धीरज तिवारी, मनेन्द्र तिवारी आदि ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here