बाइक से बच्चे को लगी हल्की चोट लेकिन बड़ो ने फोड़ लिए अपने सर

0
796

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के निकृष गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दलित बस्ती के एक लड़के से बीते दिन गली में मोटरसाइकिल से एक छोटे बच्चे को धक्का लगा था। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं लगी थी। लेकिन अनहोनी हो सकती थी। इस बात को लेकर उन लोगों में कहा सुनी हो गई। विवाद टल भी गया था।

लेकिन, आज उसी बात को लेकर दलित बस्ती के लोग गोलबंद होकर पहुंचे। संख्या बल होने के कारण तु-तु मैं-मैं शुरू हुई। पल भर में ही बात लाठी डंडे तक पहुंच गयी। मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया । जिसमें मनु साह पिता गंगा दयाल को गम्भीर चोटें आई हैं। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मामले की सूचना राजपुर थाना को दी गई। रविवार की शाम दोनों पक्षों से लोग थाने पर पहुंचे हुए थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here