नहाने के दौरान डूबा किशोर

0
236

बक्सर खबर। नहाने के दौरान किशोर डूब गया। दोस्तों ने प्रयास किया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना बासुदेवा ओपी के कोइरी टोला में बुधवार की सुबह हुई। मृत किशोर विशाल कुमार इसी गांव के वीरेन्द्र महतो का पुत्र था। ग्रामीणों के अनुसार सुबह दस बजे के लगभग साथियों संग नहाने के लिए मौनी बाबा आश्रम के तालाब में गया था।

इसी दौरान वह डूब गया। साथियों ने शोर मचाया, आस-पास मौजूद लोग भी उसे बचाने पहुंचे। उसे बाहर निकाल लोग अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन, होनी अपना खेल कर चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here