महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर गोलीबारी

0
3566

-नगर के सुमेश्वर स्थान इलाके घटना, कोई शिकायत कर्ता नहीं
बक्सर खबर। शहर के सुमेश्वर नाथ इलाके में सुबह गोलीबारी हुई। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। लेकिन वहां कोई शिकायत कर्ता नहीं मिला। बकौल सदर डीएसपी गोली किसने चलाई और किसके उपर चली। इसका भी पता नहीं चला। कुछ लोगों ने यह जरुर कहा। गोली चली है, सुनने में आया है। सुबह कुछ लोग टहलने निकले थे। तभी इस तरह की चर्चा सामने आई।

वहीं एक दो लोगों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया। सुबह महिला टहलने निकली थी। कुछ युवक दौड़ रहे थे। इसी बीच किसी ने कुछ कहा। महिला ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। संयोग से फब्ती कसने वाला कोई और था। चांटा लगा किसी और को। कुछ युवा गोलबंद होकर महिला के घर पहुंचे। उसी वक्त किसी ने गोली चला भीड़ हटाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस के पहुंचने आस-पास के लोगों ने विवाद को सुलझा दिया। इसी लिए पुलिस के सामने बोलने कोई नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here