छात्र राजद : दीपक बने प्रदेश महासचिव, जीतू यादव जिलाध्यक्ष

0
285

-सादाब आलम को मिला प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी
बक्सर खबर। छात्र राजद ने अपने पदाधिकारियों की सूची जारी की है। उसमें दीपक यादव को प्रदेश महासचिव सह बक्सर का जिला प्रभारी बनाया गया है। साथ ही जीतू यादव को छात्र विंग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सादाब आलम को जिले का प्रधान महासचिव मनोनित किया गया है। यह जानकारी देते हुए सादाब ने बताया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व संगठन के मुख्य संरक्षक तेज प्रताप यादव के निर्देश पर हम सभी को यह जिम्मेवारी मिली है।

उनके निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने प्रमंडिल अध्यक्षों की सूची जारी की। पटना प्रमंडल के अध्यक्ष भीम यादव ने जिलों की सूची जारी की। जिसमें यहां के तीन युवाओं को एक साथ जगह मिली है। इनके मनोनयन पर राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, युवा जिलाध्यक्ष सतेंदर आजाद, छात्र संघ अध्यक्ष रवि यादव पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष मोहित यादव, समीरहाशमी, सोहराब कुरैशी, रवि, आशीष चौरसिया, उदित सम्राट, मनोज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here