फर्ज की राह पर कुर्बान हुआ एसएसबी का जवान

0
1359

-कंपनी के जवानों ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। एसएसबी के जवान रीतेश कुमार उपाध्याय का बीते दिन कोलकत्ता में निधन हो गया। जवान का शव लेकर मंगलवार की सुबह एसएसबी के जवान पैतृक गांव रेंका, थाना सिकरौल पहुंचे। वहां से सैनिक सम्मान के साथ शव को बक्सर स्थित मुक्तिधाम लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। कंपनी के अधिकारियों ने बताया रीतेश उपाध्याय (36) एसएसबी 34 के जवान थे।

कोलकत्ता के अलीपुर हिन्दुस्तान चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनका निधन हो गया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें लीवर में कोई बीमारी थी। घर में उनके पीछे पत्नी कावेरी देवी व ढ़ाई वर्ष का पुत्र बासू हैं। वैसे घर के अन्य सदस्य भी हैं। जो उन्हें इस विषम परिस्थिति में हौसला देते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here