गैर प्रदेश में फंसे लोगों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें

0
3372

-3 मई के बाद भी रेड जोन वाले जिलो में रहेगी सख्ती
बक्सर खबर। गैर प्रदेश में फंसे मजदूर और छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगर वे वापस आना चाहते हैं तो केन्द्र सरकार उनके लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकारें इसके लिए रेलवे बोर्ड से बात कर योजना बना ले। ट्रेनों को रवाना करने से पहले उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही यह भी कहा गया है।

ट्रकों को प्रदेश की सीमाओं पर न रोका जाए। चाहे व खाली हों या भरे हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की सचिव प्रीति सूदन ने कहा है। तीन मई के बाद वहां ढील दी जा सकती है। जो जिले रेड जोन में नहीं हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 130 जिले रेड जोन में हैं। अगर हम अपने बक्सर की बात करें। तो यह रेड जोन में है। केन्द्र सरकार के अनुसार वे जिले ग्रीन जोन में होंगे। जहां 21 दिनों में कोई नया केस नहीं आया है। सतर्कता के लिए तीन जोन में जिलों को बांटा गया है। जिनमें रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here