4.90 लाख में हुई सोखा धाम मेले की नीलामी

0
382

-राजू यादव ने लगायी उच्च बोली, शिवरात्रि पर लगता है मेला
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड के मशहूर सोखा धाम मेले की नीलामी बुधवार को हुई। इस वर्ष इसकी उच्चतम बोली 4 लाख 90 हजार पहुंच गई है। पिछली बार यह 4.75 में नीलाम हुआ था। लेकिन, तय नियमों के अनुरुप बढ़े शुल्क के साथ इसकी उच्च बोली पांच लाख के करीब पहुंच गई। जिला परिषद द्वारा इसकी नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। बिक्रम इंग्लिश पंचायत के अंतर्गत आने वाला यह मेला धार्मिक रुप से विशेष महत्व रखता है।

राजू यादव ने दूसरी बार उच्च बोली लगाकर इसे अपने नाम किया। उनकी माने तो पिछले वर्ष भी लागत खर्च नहीं निकल पाया था। लेकिन, दो वर्ष से हम इसमें भाग ले रहे हैं। गांव का मेला होने के कारण अब मान-सम्मान जुड़ गया है। इस मेले की क्या विशेषता है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया जब राजा दक्ष द्वारा अपमान के कारण माता सति ने प्राण त्याग दिए। तब वीरभद्र ने दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया। उन्हीं वीरभद्र ने यहां शिव की पूजा-आराधना की थी। जिसे सोधा धाम मंदिर कहा जाता है। होली के समय पडऩे वाली महाशिवरात्री के दिन यहां मेला प्रारंभ होता है और तीन दिनों तक चलता है। यहां सैकड़ों की संख्या में दुकानें लगती हैं। काफी भीड़ जमा होती है। इस मेले की एक और खासियत है। यहां लकड़ी के बने सामान का मेला लगता है। चौकी, केवाड़ी एवं अन्य सामान बड़ी संख्या में लेकर दुकानदार आते हैं। पूरा सामान बिक जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here