भूमि के घमासान में सोलह घायल, दो एफआईआर दर्ज

0
1337

बक्सर खबर। राजपुर थाना के हेंठुआ पंचायत में मड़नियां गांव के देवकी डेरा में जमीनी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 16 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गांव के ही दो परिवारों में पूर्व से चले आ रहे जमीन के विवाद ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से जा भिड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद निपटाने के लिए पूर्व में कई बार पहल हो चुकी है। समझौते के कारण विवाद कुछ समय से शांत था। लेकिन शुक्रवार को एक पक्ष के द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।

दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समझौते का हवाला दिया। निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें मनीष यादव, तेजनारायण यादव, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी, पिन्टू, रमावती देवी, दिनेश सिंह, रिंकू कुमारी, रानी देवी, सबिता देवी, राजेश यादव, शशिकांत सिंह, राधेश्याम सिंह, रामप्रवेश सिंह, महेन्द्र सिंह, संध्या कुमारी बुरी तरह से घायल हो गये। इन सभी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में भर्ती कराया गया। जिन लोगों की चोट गंभीर थी। उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनीष यादव, तेजनारायण यादव, राजेन्द्र सिंह यादव को बक्सर लाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा ने बताया कि मामले पर संज्ञान लेते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया था । बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। आगे विधि व्यवस्था की समस्या पैदा न हो। इस दिशा में पुलिस काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here