-एसपी ने दी जानकारी, अन्य की तलाश में छापामारी जारी
बक्सर खबर। बक्सर जिले के मुरार थाना अंतर्गत अमसारी गांव में जहरीली शराब पीने से हुई छह लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में रविवार को छह लोग जेल भेजे गए। इनमें दो युवक पटना के हैं। जिन्होंने यहां शराब निर्माण करने वालों को जहरीला तरल पदार्थ भेजा था। इसका जिक्र करते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के तार पटना से जुड़े हैं।
एक दिन पहले शनिवार को तीन लोग जेल भेजे गए थे। आज जो छह लोग जेल भेजे गए। उनमें पप्पू कुमार व अखिलेश उपाध्याय पटना, हरेराम पासवान, दीपक कुमार, गुड्डू मुसहर, सुमन कुमार बक्सर के रहने वाले हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि हमारी दो टीमें अभी छापामारी कर रही हैं। एक पटना और दूसरी यूपी के बलियां गई हुई है। कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। जिनकी तलाश में छापामारी जारी है।

































































































