सात बजे से शटडाउन, प्रशासन करेगा जांच

0
641

-रात में डीएम-एसपी भी निकलेंगे निरीक्षण पर
-रेस्टोरेंट व भोजनालय पर नहीं है समय का प्रतिबंध
बक्सर खबर। शाम सात बजे से शटडाउन की व्यवस्था शनिवार से लागू हो रही है। अर्थात जो भी दुकानदार हैं। वे अपनी दुकानें निर्धारित समय के अनुरुप बंद कर लें। क्योंकि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन किया जाना है। यह आदेश रेस्टोरेंट व भोजनालय पर लागू नहीं है। लेकिन, इनके यहां बैठने की क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत लोगों को भी रुकने की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन ने शनिवार को को भी इसके लिए विशेष बैठक बुलायी। जिसमें सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष को भी विडियो संवाद के माध्यम से शामिल किया गया। आदेश का अनुपालन सख्ती से करने का निर्देश दिया गया है। डीएम अमन समीर की माने तो रात के वक्त स्थिति का अवलोकन करने के लिए सीनियर अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही आवश्यक सेवाओं पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here