शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में नावानगर और सिकरौल के युवक हिरासत में

0
0

देर रात बंगाल एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, संदिग्धों को लेकर टीम कोलकाता रवाना                                    बक्सर खबर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का तार अब बक्सर से जुड़ता नजर आ रहा है। मामले की जांच में जुटी बंगाल एसटीएफ ने जिले में देर रात छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर बंगाल एसटीएफ की टीम बक्सर पहुंची। टीम ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद संदिग्धों के ठिकानों की जानकारी लेकर छापेमारी शुरू की गई।

बताया जाता है कि शहर के विशाल श्रीवास्तव को भी पूछताछ के लिए उठाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं नावानगर निवासी मयंक मिश्रा और सिकरौल के विक्की मौर्य को हिरासत में लेकर टीम अपने साथ कोलकाता रवाना हो गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। आधिकारिक स्तर पर हिरासत में लिए गए युवकों की भूमिका को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि 7 मई को पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद बंगाल एसटीएफ लगातार विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here