स्टेशन पर पैर रखते ही होंगे श्रीराम के दर्शन

0
281

-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल के जीएम ने किया दौरा
बक्सर खबर। बक्सर भगवान राम की शिक्षा स्थली है। यह वह स्थान है। जहां राम के श्रीराम होने पहला प्रमाण मिला था। यहां अध्यात्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। लेकिन, जब देश के किसी अन्य हिस्से का यात्री यहां से होकर गुजरता है। तो ऐसा कुछ भी नहीं दिखता। जो उसे बक्सर की तरफ आकर्षित करे। या जिसे देखकर उसे यहां के बारे में जानने की जिज्ञासा हो।

वामन मंदिर में दर्शन पूजन करते जीएम

बक्सर के इस महत्व को दर्शाने के लिए रेलवे योजना बना रहा है। स्टेशन से लेकर बाहरी परिसर पर कुछ ऐसी चित्र, झांकियां हो। जो आने वालों को बक्सर के राम के बारे स्वत: ही बता दे। इस महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो गया है। बुधवार को यहां हाजीपुर रेल जोन के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी, दानापुर के डीएआरएम व अन्य अधिकारी पहुंचे। स्टेशन के साथ ही उन्होंने यहां के अध्यात्मिक स्थलों का निरीक्षण भी किया।

रामरेखा घाट का जायजा लेते जीएम

पूरी टीम के साथ भगवान वामन के जन्मस्थान, रामेश्वर स्थान, रामरेखा घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। मीडिया के बात करते हुए उन्होंने कहा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के साथ इस विषय को लेकर पहले कई बैठकें हो चुकी हैं। उसी कड़ी में आज यहां का निरीक्षण किया गया। बक्सर का स्टेशन अपने जिले की गौरव गाथा कहे। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कृष्णकांत ओझा, भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, सांसद के मीडिया प्रभारी नितिन व पंडित छविनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

-स्टेशन का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक ललितचन्द्र त्रिवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here