‌‌‌जमीन अतिक्रमण के विवाद में चली गोली, एक पछ से छह लोग घायल

0
3315

-औद्योगिक इलाके की वारदात, गोली चलने से दहला गांव
बक्सर खबर। औद्योगिक इलाके का बसौली गांव आज गोलियां की आवाज से दहल उठा। घटना सोमवार दोपहर के वक्त हुई। ग्रामीणों के अनुसार एक सामुदायिक राज बाहे की जमीन को लेकर नापी चल रही थी। अमीन भी आया था। जमीन की मापी के बाद अतिक्रमण छोडने के लिए सभी लोग राजी हो गए थे। जब सब लोग वहां से लौटने लगे तो एक पक्ष के राजू, सुबेदार, बजरंग यादव आदि ने गोली चलानी शुरू कर दी।

लोगों के अनुसार पचासो राउंड फायरिंग हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसमें ललन यादव, बिसून यादव, राम अवधेश यादव, विक्रमा यादव, हीरा यादव और लाला यादव को गोलियां लगी हैं। दो तीन लोगों का जख्म गहरा है। घायलों का हाल जानने डीएसपी सदर सतीश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। मीडिया से पूछने पर उन्होंने कहा घटना छोटकी बसौली की है। नाले की सफाई को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष के शिवपरसन यादव अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे। उनके ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here