संदीप यादव ने करायी थी करहंसी में दिग्विजय सिंह की हत्या

0
5896

-मां को बनाना चाहता है मुखिया, तीन आरोपी गिरफ्तार 
बक्सर खबर। करहंसी पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र दिग्विजय सिंह उर्फ झनमन की हत्या 30 नवम्बर को गांव के पास ही हुई थी। यह हत्या जेल में बंद अपराधी संदीप यादव के इशारे पर हुई है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक अपाची बाइक व चार फोन बरामद किया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने आज शनिवार को पीसी कर इसकी जानकारी मीडिया को दी।

पीसी करते एसपी नीरज सिंह व डीएसपी केके सिंह व गोरख राम

गिरफ्तार अपराधियों में अजय कुमार रजक (21) पुत्र मेहीलाल रजक, ग्राम कोटवां नारायणपुर, जिला बलियां, हाल मोकाम पांडेय पट्टी, बक्सर। शेरू यादव (22) पुत्र कामेश्वर सिंह, ग्राम त्रिलोचनपुर, थाना राजपुर व कृष्ण कुमार उर्फ महाकाल (20) पुत्र शिवजी यादव ग्राम देवढिय़ां थाना राजपुर शामिल हैं। अजय के खिलाफ पूर्व से नगर थाने में कांड संख्या 48/ 14 व 52 /14 दर्ज हैं। एसपी द्वारा जारी प्रेस नोट में इस बात का उल्लेख किया गया है।

-पुलिस की हिरासत में तीनों अपराधी

गाजीपुर की जेल में बंद संदीप यादव अपनी मां को करहंसी पंचायत से मुखिया बनाना चाहता था। वह इसी पंचायत के नोनियापुर गांव का निवासी है। इस लिए उसने पूर्व मुखिया के पुत्र की हत्या करायी है। ताकि उसके विरोध में कोई खड़ा नहीं हो सके। एसपी के अनुसार हत्या में आठ लोग शामिल थे। अन्य की तलाश के लिए छापामारी जारी है। इस मामले का उद्भेदन करने वाले अधिकारियों में सदर डीएसपी गोरख राम, मुफस्सिल के थानाध्यक्ष मनोज कुमार, डीआइयू के उदय प्रताप सिंह, राजेश मालाकार का विशेष योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here