नियम सख्त : पांच दिसम्बर तक होगी मास्क की चेकिंग

0
382

-सभी प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में सख्ती, देना पड़ सकता है जुर्माना
बक्सर खबर। ठंड में कोविड-19 का प्रभाव बढ़ेगा। यह चेतावनी स्वास्थ्य संगठनों ने पूर्व में जारी कर दी है। इसका प्रभाव भी देश के कई शहरों में दिखने लगा है। ऐसे में मास्क का प्रयोग अनिवार्य बता दिया गया है। अपने यहां भी प्रशासन ने इसकी चेतावनी जारी कर रखी है। राज्य सरकार ने 26 नवम्बर से आदेश जारी कर रखा है। 5 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाए। जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजारों में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम इसकी निगरानी करे।

डीएम ने इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए सभी सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्षों को इस आदेश की प्रति भेज दी है। जिसमें कहा गया है एसडीओ व वरीय पदाधिकारी इस पर ध्यान दें। परिवहन विभाग भी जगह-जगह कैंप लगाकर जांच करे। जांच के दौरान मास्क को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए सजगता बहुत जरुरी है। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वे मास्क का इस्तेमाल जरुर करें। अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही परिवहन नियमों का भी ध्यान रखें। अन्यथा जुर्माना डबल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here