ट्रैफिक वाले तोड़े नियम तो क्या कहता है कानून

2
3311

– लॉकडाउन और एमवीआई एक्ट दोनों में हो रहा जुर्माना
बक्सर खबर। इन दिनों लॉकडाउन प्रभावी है। ऐसे में एक बाइक पर एक ही व्यक्ति सफर कर सकता है। दो लोगों का चलना वैध नहीं है। चलो व्यस्तता में ऐसी चुक हो भी सकती है। लेकिन, बाइक चलाने वाले हेलमेट भी न लगाएं तो क्या कहा जाएगा। यही सवाल एक पाठक ने हमसे पूछ लिया। हमने इसका कारण जानना चाहता तो उसने एक तस्वीर भेज दी। उसने कहा, यह तस्वीर शहर के ट्रैफिक इंचार्ज की है। जो स्वयं नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अगर शहर का यातायात निरीक्षक ऐसी गलती करे तो उस पर क्या जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

पाठक के इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने पुलिस कप्तान को फोन मिलाया। लेकिन, बात नहीं हो सकी। अब यहां सवाल यह है कि जो तस्वीर सामने आई है। उसमें शामिल पुलिस वाले कौन हैं। क्या पाठक की शिकायत सही है। इसकी जांच भी तो पुलिस ही कर सकती है। क्योंकि वहीं पहचान कर सकती है। तस्वीर में दिख रहे पुलिस वाले बक्सर के हैं या कहीं और के। जब इसकी सत्यता सामने नहीं आती। किसी को सीधे जिम्मेवार नहीं कहा जा सकता। लेकिन, वर्तमान समय में लॉकडाउन का उल्लंघन किसी को नहीं करना चाहिए।

2 COMMENTS

  1. ye traffic incharge angad Yaday hai. Ye traffic ke Sare niyam aam public ke liye hai. ye mere Saath v hua hai date 07/04/2020 KO jisko Maine Facebook par post Kiya tha. Yahi incharge mahoday the Jo helmet ke liye 1000 fine aur do sawari par 2000 fine le rahe the.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here