सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, प्रदेश में अपना जिला नंबर वन

0
214

बक्सर खबर। आज शनिवार से जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर जागरुकता रथ भी जिले में रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा। आप हेलमेट स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रयोग में लाए। सिर्फ प्रशासन या कानून के डर से नहीं।

आपके घर में बच्चे, परिवार के सदस्य आपका इंतजार कर रहे होते हैं। ऐसे में आपकी लापरवाही क्या उचित है। उन्होंने कहा जागरुकता को लेकर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित होगी। सफल प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कप्तान ने कहा जिले की पुलिस हमेशा सड़क सुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है। दुर्घटनाओं से आप बचें। इसके लिए समय-समय पर इसका बोध कराती है। आप सभी परिवहन नियमों का पालन करे। दूसरों को भी जागरुक करें। तब यह अभियान सफल होगा। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया हमारा जिला जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में नंबर वन रहा है। हम सभी की यह जिम्मेवारी बनती है। नियमों का पालन करें। इस मौके पर कैलाश आटो बजाज द्वारा जागरुकता कैंप लगाया गया। जो लोग बगैर हेलमेट के आते-जाते दिखे। उन्हें माला पहनाकर ऐसा न करने की अपील की गई। यह जानकारी कैलाश आटो के प्रोपराइटर अमित सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here