स्टेशन पहुंचा अतिक्रमण हटाओ अभियान

1
845

-नोटिस जारी, स्टेशन से कमलदह तक ठेला खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना
बक्सर खबर। स्टेशन रोड से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का श्री गणेश कर दिया है। शनिवार को नगर भवन के सामने चौकी बेचने वालों का सामान जब्त किया गया था। प्रशासन ने फिलहाल दीवारों पर लिखवा दिया है। स्टेशन से लेकर कमलदह सरोवर तक सड़क के दोनों किनारे कोई भी अवैध दुकान व ठेला नहीं लगेगा।

दीवार पर लगा नगर परिषद का नोटिस

अन्यथा उनके विरूद्ध जुर्माना भी लगेगा और सामान जब्त किया जा सकता है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह सदर सीओ और नगर परिषद के लोग स्टेशन पहुंचे। ठेले वाले तो वहां से खिसक गए। लेकिन, दूसरे किनारे बनी दुकानों का बैनर, पोस्टर और उपर निकली सेड को हटाया गया। इसको लेकर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली।

नगर भवन के पास प्रशासन द्वारा जब्त चौकी

लेकिन, अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी था। लगे हाथ कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा था। पाठ यह जान लें, पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। प्रशासन ने मन बना लिया है। जो नहीं मान रहे, उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। पक्का निर्माण कर चुके लोगों के घरों में तोड़-फोड़ होना तय माना जा रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here