राहत: चेतावनी सीमा से एक मीटर नीचे बह रही हैं गंगा

0
307

बक्सर खबर। गंगा में पानी का दबाव लगातार कम हो रहा है। सोमवार को संध्या छह बजे जलस्तर 58.28 मीटर था। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता कन्हैया कुमार के अनुसार प्रति घंटे 2 सेंटी मीटर पानी कम हो रहा है। इस वजह से गंगा चेतावनी सीमा से एक मीटर नीचे बह रही हैं।

अगर बात कागजी करें तो एक मीटर से कुछ ज्यादा। क्योंकि अपने यहां चेतावनी सीमा 59.32 निर्धारित है। दो दिन पहले अर्थात शनिवार को पानी 59.10 मीटर तक पहुंच गया था। सबके माथे पर तनाव दिख रहा था। खासकर दियरा के लोग परेशान थे। लेकिन अब सबने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here