‌‌‌पति से परेशान रेखा ने की आत्महत्या

0
1491

बक्सर खबर। दुनिया बड़ी अजीब है। लेकिन, जमाने के बेइंतहा दर्द से टकराया जा सकता है। अगर अपना साथी मजबूत हो। लेकिन, जब वही दगा देने लगे तो जीवन दुखों का सागर बन जाता है। तीन बच्चों की मां रेखा ने शनिवार की रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। क्योंकि वह अपने पति से ही परेशान थी। रविवर की सुबह गांव वालों की सूचना पर मुरार की पुलिस चौगाई पहुंची। एक तरफ देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी चल रही थी। दूसरी तरफ रेखा की लाश का पंचनामा बन रहा था। पुलिस ने उसके मायके ग्राम बिहियां, जिला भोजपुर सूचना भेजी। उसके पिता कपिल यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया। लेकिन, किसी को दोषी करार नहीं दिया।

वहीं सूत्रों की माने तो वह अपने पति अवधेश यादव से बहुत परेशान थी। क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में है। दो दिन पहले उसके साथ मारपीट हुई थी। वे संभवत: मायके गई थी। उपचार के बाद घर लौटी। रात में सोते समय शायद उसने जहर पी लिया था। क्योंकि रविवार की सुबह जब वह घर से बाहर नहीं आई। तो लोग देखने पहुंचे। जहां उसने उल्टी की थी। इसे देखकर ही जहर पीने का अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे मुरार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दूसरी तरफ रेखा के तीन बच्चे अपनी मां को बीच से विदा होते देख रहे थे। दो बच्चों की उम्र पांच वर्ष से अधिक है। एक लगभग ढ़ाई-तीन वर्ष का है। शायद उसे अपनी मां का चेहरा भी याद न रहे। पुलिस के अनुसार किसी ने मौत को लेकर शिकायत नहीं की है। इस वजह से यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here