अचानक बजने लगा बैंक का सायरन

0
925

-आस-पास के लोग हुए परेशान
बक्सर खबर। चरित्रवन में स्थित बैंक की शाखा का सायरन शुक्रवार की दोपहर अचानक बजने लगा। मारे डर के आस-पास वालों के होश फाख्ता हो गए। क्या बैंक लूट रहा है। आस-पास के दुकानदार भी परेशान। आखिर बैंक बंद है। फिर भी सायरन क्यूं बज रहा है। सभी लोग शाखा की तरफ नजर दौड़ाने लगे। लेकिन, बाहर शटर बंद दिखा।

आस-पास कोई व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने बैंक के कर्मियों से संपर्क साधा। पता चला कभी कभार चूहे की वजह से भी सायरन बज जाता है। क्योंकि वह सेंसर से जुड़ा होता है। कोई उसके संपर्क में आता है। तो वह आवाज करने लगता है। ग्रामीण बैंक शाखा के आस-पास रहने वालों ने जब यह पूरी बात समझी तो राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here