दलित बस्ती में कॉपी-कलम बांट भाजयुमों ने मनायी अटल जयंती

0
97

-नावानगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, झाडू चला दिया स्वच्छता का संदेश
बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डुमरांव विधानसभा के नावानगर स्लम बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्हें इसका महत्व बताया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए उनके बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न अटल जी पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे। जिनका सम्मान और प्रशंसा सभी दल नेता करते है। वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। राष्ट्रहित के प्रबल पक्षधर माननीय अटल जी राजनीति में नैतिकता की जीती-जागती मिसाल थे। देश के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। जो सपना बाजपेयी जी ने देखा था वह सपना वर्तमान की नरेंद्र मोदी की सरकार सुशासन के रूप में देश को समर्पित है।

गांव में स्वच्छता अभियान चलाते भाजयुमों अध्यक्ष

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने कहा कि अटल जी ने समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा की थी। विलक्षण प्रतिभा के धनी वाजपेयी जी देश के आदर्श पुरूष थे। एक सच्चे इंसान व लोकप्रिय जननायक तथा विश्वसनीयता व सहिष्णुता के प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिनंदन मिश्रा व संचालन जिला के उपाध्यक्ष विमलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, विमलेश सिंह, अक्षय ओझा, विकास गुप्ता, हरिराम गुप्ता, सागर खत्री, अखिलेश कुमार, हेमंत कुमार विजय कुमार, राकेश सिंह इत्यादि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here